फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Tired torture of her drunken husband married woman committed suicide by hanging herself in Raigarh

Raigarh: शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता के फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी को भेजा गया जेल

Sat, 05 Oct 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 07:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के शराबी पति की प्रताड़ना से तंग होकर विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Tired torture of her drunken husband married woman committed suicide by hanging herself in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के शराबी पति की प्रताड़ना से तंग होकर विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोड़ातराई गांव में मृतिका पायल चैहान की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों,  के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण और के आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतिका पायल चैहान का विवाह गोपाल चैहान, निवासी कोड़ातराई पांचपारा से हुआ था। 

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आरोपी गोपाल चैहान शराब का अत्यधिक सेवन करता था और प्रतिदिन शराब पीकर अपनी पत्नी पायल के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इस कारण से मृतिका पायल चैहान शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी और आत्महत्या करने के लिए विवश हो गई। 10 सितंबर को पति की प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्ग जांच के उपरांत जूटमिल पुलिस ने आरोपी गोपाल चैहान के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पर्याप्त सबूतों के संकलन के बाद जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed