{"_id":"63c901d419014c26b71ee472","slug":"three-youths-died-after-bike-collided-with-vehicle-in-chhattisgarh-raigarh-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में हादसा, तीन दोस्तों की मौत: तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे चार युवक, अनियंत्रित होकर भारी वाहन से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में हादसा, तीन दोस्तों की मौत: तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे चार युवक, अनियंत्रित होकर भारी वाहन से भिड़ी
Thu, 19 Jan 2023 02:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:10 PM IST
सार
हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं तीनों युवकों के परिजन सदमे में हैं। जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर शाम लापरवाही के चलते तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर जंप होने के बाद पास से जा रहे भारी वाहन से भिड़ गई। इसमें तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
एक ही बाइक पर लौट रहे थे चारों
जानकारी के मुताबिक, खरसिया के छोटे मुड़पार निवासी यशवंत पटेल (30), सक्ती गढ़गोढ़ी निवासी हरि पटेल (25) और परसकोल निवासी राकेश पटेल (21) व तुलेश्वर पटेल चारों आपस में दोस्त थे और टाइल्स के कारीगर थे। चारों चपले गांव में टाइल्स का काम करने के बाद बुधवार शाम करीब 6.30 बजे एक ही बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे कुनकुरी में वेदांता कोल साइडिंग के पास पहुंचे थे कि स्पीड ब्रेकर पर जंप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पास से निकल रहे भारी वाहन से जा भिड़े।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री भी पहुंचे अस्पताल
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को स्थानीय सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं तीनों युवकों के परिजन सदमे में हैं। जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ से सक्ती के बीच हाइवे पर हादसे रुक नहीं रहे हैंम।
विज्ञापन