Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   The discovery of the body of a young man working at the Jindal plant caused a stir in Raigarh

रायगढ़: जिंदल प्लांट में काम करने वाले युवक की लाश मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

Sun, 19 Oct 2025 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Oct 2025 06:00 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह डेम के पास जिंदल प्लांट में काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
The discovery of the body of a young man working at the Jindal plant caused a stir in Raigarh
परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह डेम के पास जिंदल प्लांट में काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मूलतः जैजेपुर का रहने वाला प्रभुनाथ चैहान 43 साल बीते 7 साल से कोसमपाली गांव के पास स्थित श्रमिक विहार में रहते हुए जिंदल प्लांट में लेबर काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि प्रभुनाथ पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, बीती रात परिजनों ने कोतरा रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी, इसी बीच आज सुबह उच्चभिट्ठी गांव के पास स्थित डेम के पास प्रभुनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है वहीं डेम किनारे उसकी मोटर सायकल भी लावारिश हालत में पड़ी मिली। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। 
विज्ञापन


एक दिन पुराना है शव
डेम के पास युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज की टीम के अलावा फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फारेंसिक एक्सपर्ट पीएस भगत ने बताया कि शव एक दिन पुराना है, पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पत चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डेम के पास रहती है चहल-पहल
आसपास के लोगों ने बताया कि जिस जगह आज प्रभुनाथ का शव मिला है उस मार्ग में हमेशा चहल-पहल रहती है। साथ ही डेम के पास अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता है। रोजाना की भांति आज सुबह कुछ लोग डेम की तरफ पहुंचे तो उन्होंने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। क्षेत्र के लोगों ने भी आशंका जताई है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया होगा।    

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम उसकी मां को रायगढ़ के एक अस्पताल में आपरेशन के लिये भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। इस दौरान तीन दिन पहले चारो भाई अस्पताल पहुंचे थे, और गुरूवार की दोपहर के बाद से प्रभुनाथ के मोबाईल नंबर पर संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नही हो रहा था। मृतक के भाई ने कहा कि अज्ञात लोगों ने उसके भाई की कहीं और हत्या की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाये जाने की जानकारी मिलते ही पकड़े जाने के डर से शव डेम के पास फेंका गया है।  


क्या कहते हैं डीएसपी
इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि उच्चभिट्ठी गांव के पास स्थित डेम के केनाल गेट के पास युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस अलग-अलग बिंदुओं में जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed