Raigarh: भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिंदू संगठनों ने लहराया भगवा झंडा, भारी पुलिस तैनात
बजरंग दल और हिंदू संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विस्तार
रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित चर्च में सभा करने आये लोगों पर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
इसी बीच बजरंग दल और हिंदू संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह भाटनपाली में मंदिर टूटने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू दल के नेता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर वहां मौजूद चर्च को तोडने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। गांव में मंदिर टूटने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को मिली उन्होंने घटना स्थल पर रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित सिटी एसपी आकाश शुक्ला को दल-बल के साथ रवाना कर दिया था।
स्थानीय लोग चर्च तोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन से चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होनें पर वे कानून हाथ में लेने की भी चेतावनी दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.