{"_id":"67580675adbdb136fc0d2697","slug":"suspicious-death-of-a-youth-in-agniveer-recruitment-rally-last-night-congress-aggressive-on-matter-in-raigarh-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: अग्निवीर भर्ती रैली में बीती रात एक युवक की संदिग्ध मौत, मामले को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: अग्निवीर भर्ती रैली में बीती रात एक युवक की संदिग्ध मौत, मामले को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कही ये बात
Tue, 10 Dec 2024 02:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:44 PM IST
सार
रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में बीती रात एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। रायगढ़ स्टेडियम में 04 से 12 दिसंबर यहां आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अभ्यर्थी यहां अलग-अलग दिनों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली में बीती रात एक युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में बीती रात एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। रायगढ़ स्टेडियम में 04 से 12 दिसंबर यहां आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अभ्यर्थी यहां अलग-अलग दिनों में पहुंच रहे हैं। बीती रात एक अभ्यर्थी की मौत हो जाने के बाद आज कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर जोर देते हुए यह भी कहा है कि अगर उनकी मांग नही मानी जाती तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजकों के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार बीती रात मनोज कुमार साहू, पिता अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम-खोरपा, जिला-रायपुर आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया। अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। जिसमें मौके पर मौजुद चिकित्सको द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी।
विज्ञापन
बेहोश अवस्था में लाया गया अस्पताल
अभ्यर्थी का ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया जिसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया। जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित ईलाज किया गया।
विज्ञापन
सिकलसेल बीमारी से ग्रसित अभ्यर्थी
परंतु अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण रात करीब 11:35 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनो के कथनानुसार एवं चिकित्सको के जांच अनुसार यह पाया गया कि, अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था। आज सुबह परिजनो की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया।
10 लाख का मिला सहयोग
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल एक अभ्यर्थी की मौत हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।
कांग्रेसियों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीती रात रायगढ़ स्टेडियम में एक अभ्यर्थी की अचानक तबियत बिगड़ने और उसकी मौत हो जाने के बाद आज सुबह कांगे्रस नेता जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने भारी नारेबाजी करते हुए कांगे्रसी नेताओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में मनोज कुमार साहू की मौत पर नाराज होकर सड़को पर उतर गए हैं इनका आरोप है कि भर्ती रैली में अगर सही ढंग से चिकित्सा के इंतजाम रखे हुए होते तो यह मौत नही होती।
50 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग
कांगे्रसियों का यह आरोप है कि भर्ती रैली में भाग लेने आये युवक की मौत दौड के दौरान हुई है और चुपचाप इस पूरे मामले को निपटाने का प्रयास पुलिस व प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य की शासकीय नौकरी तथा 50 लाख का मुआवजा तत्काल प्रभाव से दिया जाए। साथ ही साथ मात्र तीन घंटे में पोस्टमार्टम कराने के पीछे क्या राज है उसको भी सार्वजनिक किया जाए।