{"_id":"66bf4f55b70609f5700bc478","slug":"stolen-tractor-recovered-from-naxal-area-of-odisha-police-arrested-three-accused-in-raigarh-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: चोरी हुआ ट्रैक्टर ओडिशा के नक्सल क्षेत्र से हुआ बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: चोरी हुआ ट्रैक्टर ओडिशा के नक्सल क्षेत्र से हुआ बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पिछले महीनों चोरी हुई ट्रैक्टर को रायगढ़ पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिसा के नक्सल क्षेत्र से बरामद करते हुए ट्रैक्टर चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पिछले महीनों चोरी हुई ट्रैक्टर को रायगढ़ पुलिस ने पड़ोसी राज्य ओडिसा के नक्सल क्षेत्र से बरामद करते हुए ट्रैक्टर चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि 26 जुलाई को पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे भंडार निवासी गोविंद राम पटेल ने अपने ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 एएच 6160 (जॉनडियर) की चोरी की रिपोर्ट पुसौर थाना में दर्ज कराई थी। पीड़ित किसान ने बताया था कि 08 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे अपने ट्रैक्टर को घर के सामने रोड किनारे खड़ा किया था, लेकिन सुबह 5 बजे ट्रैक्टर गायब पाया।
विज्ञापन
पुसौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई शुरू की। पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की खंगालने पर पता चला कि तीन अज्ञात लोगों के द्वारा देर रात 2 बजे ट्रैक्टर को चोरी कर ले जाते दिखाई दिये। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रूट निर्धारण करते हुए सरिया, भुक्ता, आमाभौना और भठली में ट्रैक्टर और संदेहियों की जांच की। इस बीच ओडिशा के बरगढ़ बस स्टैंड के बाद से ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
तीन लोगों ने मिलकर चुराया ट्रैक्टर
पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर चार बार दबिश दी और माल-मुल्जिम की तलाश में मुखबिरों को तैनात किया। इसी दौरान पुसौर टीआई को मुखबीर ने बरगढ़ (ओडिशा) में गुरुदेव नाम के एक व्यक्ति को छत्तीसगढ़ के ट्रैक्टर के साथ देखना बताया। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से गुरुदेव को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ के बाद, उसके दो अन्य साथी छोटू उर्फ राज साह और बलराम साहू उर्फ रिक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में थे आरोपी
आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि वे 08 जुलाई को चन्द्रपुर आए थे। रात को उन्होंने ग्राम बड़े भंडार से जॉनडियर ट्रैक्टर चोरी किया और उसे गुरुदेव चलाते हुए चन्द्रपुर-डभरा-सरिया-भुक्ता होते हुए बरगढ़ ले गए। बरगढ़ में ट्रैक्टर बेचने की कोशिश की, लेकिन सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद वे ट्रैक्टर को बलांगीर और रायगढ़ा ले गए, लेकिन वहां भी ग्राहक नहीं मिला। ट्रैक्टर के बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे ग्राम डागसोरदा के घने जंगल में छिपा दिया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र से ट्रैक्टर हुआ बरामद
आरोपियों के द्वारा ट्रैक्टर को जिस स्थान पर छिपाया गया था, वह जिला रायगड़ा, ओडिशा का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने ओडिशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर थाना प्रभारी पुसौर के नेतृत्व में एक टीम को रवाना किया। रायगढ़ और ओडिशा पुलिस की टीमों ने सुरक्षा उपाय अपनाते हुए ट्रैक्टर को टोचन कर शहर तक लाया और विधिवत रूप से जब्त किया।
तीनों आरोपी जेल दाखिल
ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने राज साह उम्र 26 साल, बलराम साहू उर्फ रिक्की उम्र 20 साल एवं गुरुदेव बम्हानिया 23 साल को पुसौर थाना में पंजीबद्ध धारा 303(2),3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।