{"_id":"67b48f4f63a9c1dcda035b37","slug":"son-in-law-threw-mother-in-law-and-wife-out-of-the-house-and-set-them-on-fire-in-raigarh-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: दामाद ने सास और पत्नी को घर से निकालकर लगाई आग, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: दामाद ने सास और पत्नी को घर से निकालकर लगाई आग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 18 Feb 2025 07:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर जमाई दामाद के द्वारा अपनी सास और पत्नी के साथ लड़ाई झगडा करके उन्हें घर से खदेडकर मकान को आग लगा देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर जमाई दामाद के द्वारा अपनी सास और पत्नी के साथ लड़ाई झगडा करके उन्हें घर से खदेडकर मकान को आग लगा देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना में पीड़िता फुलबाई धोबा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर के साथ की है और वह अपने दामाद को अपने देख-रेख के लिये घर जमाई के रूप में रखी है। पीडिता ने बताया कि उसका दामाद लीलाधर आये दिन उससे और उसकी बेट के साथ लडाई झगडा करते रहता है। कल भी वह दोनों मां बेटी के साथ विवाद करने के बाद उन्हें घर से खदेड़ दिया। साथ ही साथ घर को आग लगा देने की धमकी भी दे डाली। जिससे डर सहमे दोनों मां-बेटी के अलावा नाती घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास लीलाधर ने उक्त मकान को आग के हवाले कर दिया। देर रात अचानक घर में आग लगने की खबर से आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का म्यार, धान के अलावा घर का अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि आगजनी की इस घटना से उसे लगभग 1 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326 जी के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
