फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Six members of stone gang arrested police also caught those who bought stolen goods in Raigarh

Raigarh: पत्थर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वालों को भी पुलिस ने दबोचा, ऐसे करते थे चोरी

Mon, 15 Apr 2024 02:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला सहित अन्य जिलों में एक के बाद एक सूने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय ‘‘पत्थर गिरोह” के छह  आरोपियों और उनसे चोरी की जेवरात खरीदने वाले वाले 02 आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Six members of stone gang arrested police also caught those who bought stolen goods in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला सहित अन्य जिलों में एक के बाद एक सूने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय ‘‘पत्थर गिरोह” के छह  आरोपियों और उनसे चोरी की जेवरात खरीदने वाले वाले 02 आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने चोरों के पास से डेढ किलो चांदी, नगदी रकम के अलावा मोबाइल फोन और चोरी में उपयोग किये जाने वाले औजारों को जब्त किया है। आरोपियों को रायगढ़ पुलिस की टीम ने अलिराजपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाई है। 

विज्ञापन

 

आरोपियों ने अपने बयान में रायगढ़ जिले के कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड़), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह का मास्टर मांइड आलम सिंह बामनिया और सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया है, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। ‘‘पत्थर गिरोह” के सदस्य घूम-घूम कर पहले घरों की रैकी और फिर घटना को अंजाम देते हैं। इस गैंग में शामिल 16 व्यक्तियों ने चोरी के लिये अलग-अलग 04 गैंग बनाया है। 

विज्ञापन
 

फरवरी माह में कोतरारोड थाना क्षेत्र के कृष्णाविहार कालोनी स्थित अंकित अग्रवाल के सुने मकान में 06-07 फरवरी की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजा का डोर लॉक तोड़कर अंदल आलमारी को तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात करीब 1 लाख 35 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे, इस संबंध में थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपी पर अपराध धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया था। इसी दरम्यान शहर में हुई अन्य चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा माल मुल्जिम की शीघ्र पतासाजी के लिये डीएसपी (साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना कोतरारोड़ की संयुक्त टीम का गठन किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ0 संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और माल मशरूका बरामदगी के लिये के जिला रायगढ़, बलौदा बाजार, दुर्ग की संयुक्त विशेष टीम गठित किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम को अलिराजपुर, धार, झाबुआ (मध्यप्रदेश) के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अलिराजपुर के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की सघन पतासाजी कर गिरोह की 02 महिला- पेमली बाई, गम बाई और 02 पुरूष- चाम सिंह बामनिया, जालम मोहनिया को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ कर इनसे चोरी की सामाग्री खरीदी करने वाले अलिराजपुर के 02 व्यक्ति-रोहित सोनी, दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर कुल 06 आरोपियों का स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया।  

 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर इनके एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के सदस्यों ने 15 दिसंबर को ग्राम बेलारी (भूपदेवपुर) में तथा ग्राम मुरालीपाली में 17-18 फरवरी की रात दो घरों में चोरी किये हैं तथा 19 फरवरी को जूटमिल के सांगीतराई के मकान में चोरी किये थे । अब तक गिरफ्तार 08 आरोपियों के मेमोरेंडम पर थाना कोतरारोड़ के, थाना भूपदेवपुर तथा थाना जूटमिल में हुए चोरी का खुलासा हुआ है।  


रैकी करते पकड़ाया सरगना
डीएसपी अभिनव की टीम द्वारा ‘‘पत्थर गिरोह”  के मास्टर माइंड आलम सिंह बामनिया को 07 अप्रैल को जूटमिल इलाके में रैकी करते समय संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ में उसने कोतरारोड़ व जिले के अन्य क्षेत्रों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना बताया जिसका पुलिस 04 दिन पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के सदस्यों की जानकारी ली गई। आरोपी से प्राप्त जानकारी अन्य जिलों से साझा किया गया।   

आरोपियों के पास से जब्त संपत्ति 
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण कीमत करीब 1,10,000 रूपये। खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19 हजार 670 रूपये, 06 मोबाइल, औजार-02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, रॉड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क। जुमला कीमती करीब 1 लाख 48 हजार   रूपये जब्त किया है। 


गिरोह के वारदात का तरीका  
ये अपने थैले में पाना, पेचकस, पत्थर रखे होंते हैं। दिन के समय घूम-घूम कर सुने घरों की रैकी और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपी स्थानीय ज्वेलर्स दिलीप सोनी और उसके बेटे रोहित सोनी के पास चोरी का माल बेचते थे। ज्वेलर्स उन जेवरातों को पिघला कर उनसे नये आभूषण क्रय कर दुकान पर बेचता था।  

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1. आलम सिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश 
2. सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश 
3. जालम मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश 
4. चामसिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश 
5. पेमली बाई पति लाला मुएल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश 
6. गम बाई पति सेकू मुएल उम्र 43 साल ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
चोरी की सम्पत्ति खरीदी करने वाले आरोपी 
7. दिलीप सोनी पिता जमक सोनी उम्र 53 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चैकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश 
8. रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 28 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चैकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed