{"_id":"6890ae12ed6c84ee1a0211ba","slug":"sensation-in-the-area-due-to-the-discovery-of-the-body-of-an-unknown-youth-police-reached-the-spot-and-started-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी
Mon, 04 Aug 2025 06:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलपांत के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलपांत के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडरीपानी के पास एनटीपीसी की रेलवे लाईन किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। इस मामले में गांव के ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को अस्पताल भिजवाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के शिनाख्त के लिये आसपास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द मृतक की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन