फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Sensation in the area due to murder of elderly brother and sister in Raigarh

Raigarh: बुजुर्ग भाई- बहन की हत्या से इलाके में सनसनी, सिटी कोतवाली से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई वारदात

Mon, 13 Jan 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यलय में सिटी कोतवाली से महज तीन मीटर दूर पुरानी हटरी में रहने वाले बुजुर्ग भाई- बहन की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Sensation in the area due to murder of elderly brother and sister in Raigarh
डबल मर्डर की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यलय में सिटी कोतवाली से महज तीन सौ मीटर दूर पुरानी हटरी में रहने वाले बुजुर्ग भाई- बहन की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरानी हटरी में रहने वाले सीताराम जायसवाल 70 साल उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल 68 साल की आज दोपहर उनके ही घर में खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बीती रात डेढ़ से दो बजे के आसपास अज्ञात आरोपियों ने सीताराम के सिर पर ट्यूबलाईट और पत्थर मारकर तो अन्नपूर्णा के गले में गमछा लपेटकर उसकी हत्या कर शव को काफी दूर तक घसीटा है। सोमवार की सुबह दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए फॉरेसिंक टीम के अलावा डॉग स्वॉयड के साथ पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
शहर के बीच सिटी कोतवाली थाना से लगभग तीन से चार सौ मीटर में बीती रात बुजुर्ग भाई बहन की जघन्य हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 तक पहुंचा डॉग  
जिला मुख्यालय में दोहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंची डाॅग स्वायड की टीम सांई मंदिर, श्याम टाकीज होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 में पहुंची जिसके बाद आशंका जताया जा रहा है कि आरोपियों ने देर रात 2 बजे हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद रेल मार्ग के जरिये फरार हुए होंगे।
 
जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि सीताराम जायसवाल का अपनी पत्नी से काफी समय से पहले ही तलाक हो चुका है जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ पुरानी हटरी स्थित अपने मकान में रहता था और बीच-बीच में सीताराम का बेटा उससे मिलने आते रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया होगा। 

खून से लथपथ पड़ा था दोनों का शव 
मृतक के रिश्तेदार करण जायसवाल ने बताया कि सुबह उसके बड़े पापा मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा दरवाजा खटखटाने के बावजूद गेट नही खुलने पर उनके द्वारा सीढ़ी से चढ़कर अंदर जाने को कहा गया। जिसके बाद वह अंदर पहुंचा तो देखा कि दोनों का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। जिसके बाद वह थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामे की जानकारी दी।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
बुजुर्ग भाई बहन की हत्या की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे अशोक जायसवाल ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि पुरानी हटरी निवासी सीताराम जायसवाल और उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल मृत हालत में अपने घर में पड़े हुए हैं। सूचना के बाद एफसीएल की टीम और डॉग स्वायड मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। सिर में चोट के निशान हैं प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर प्रतीत हो रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed