Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Senior manager of Shura Retail Amazon along with his associates defrauded lakhs of rupees in Raigarh

Raigarh: शूरा रिटेल अमेजॉन के सीनियर मैनेजर ने साथियों के साथ मिलकर की लाखों की ठगी, तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शूरा रिटेल अमेजॉन के सीनियर मैनेजर के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाखों की ठगी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Senior manager of Shura Retail Amazon along with his associates defrauded lakhs of rupees in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शूरा रिटेल अमेजॉन के सीनियर मैनेजर के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर लाखों की ठगी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मैनेजर की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रियापारा में रहने वाले आकाश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बड़े रामपुर में स्थित शूरा रिटेल अमेजॉन आफिस में मैनेजर के पद पर पिछले एक वर्ष से काम करते आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसके अंडर में 30 डिलीवरी व्वाय काम करते हैं, जो रोजाना शाम को पार्सल का पैसा ऑफिस में उसके पास जमा करते हैं। जिसे अगले दिन बैंक में जमा करना होता है।
विज्ञापन


आकाश गुप्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को डिलेवरी व्वाय सीओडी का पैसा 5 लाख 50 हजार उसके पास जमा किये उसी समय एमाजाॅन के सीनियर मैनेजर शिवेन्द्र सिंह उससे बोला कि कल आपको दूसरा काम करता है इस पैसे को शूरा रिटेल के एरिया मैनेजर किशन तिवारी को दे दो। जो कल बैंक में किशन तिवारी व निमेश रजक बैंक में जमा कर देंगे। जिसके बाद आकाश ने दोनों युवकों को बैंक में जमा करने पैसे दे दिया।  आकाश ने बताया कि अगले दिन 28 अक्टूबर 2024 को किशन तिवारी एवं निमेश रजक से बैक में पैसे जमा की रसीद मांग की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने सीनियर मैनेजर शिवेन्द्र सिंह को बता दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आया मामला सामने
आकाश गुप्ता ने बताया कि कल शूरा रिटेल के मालिक मोहित माथुर ने उसे फोन कर बताया कि 27 अक्टूबर 2024 का 5 लाख 50 हजार रूपये बैंक मे जमा नही हुआ है। जिसके बाद शिवेन्द्र सिह, किशन तिवारी, निमेश रजक के मोबाईल पर संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नही दिया गया। जिसके बाद ठगी का एहसास होनें पर पीड़ित ने तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है। 


तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज 
बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने शूरा रिटेल अमेजॉन आफिस के मैनेजर की रिपोर्ट के बाद शिवेन्द्र सिंह, किशन तिवारी के अलावा निमेश रजक के खिलाफ धारा 318(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed