फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Rampage by elephants in Raigarh Paddy crops of 21 farmers trampled mud house also destroyed.

रायगढ़ में हाथियों का उत्पात: 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, कच्चा मकान भी तोड़ा; ग्रामीणों में हड़कंप

Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में हाथियों के दल ने अलग-अलग गांवों में 21 किसानों की धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। एक हाथी बस्ती में घुसकर कच्चे मकान की दीवार तोड़ गया। जिले में 139 हाथियों की मौजूदगी है।

विज्ञापन
Rampage by elephants in Raigarh Paddy crops of 21 farmers trampled mud house also destroyed.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार रात हाथियों के दल ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर 21 किसानों की धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। इस दौरान एक हाथी ग्रामीण बस्ती तक पहुंच गया और कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में फसलों को पहुंचाया नुकसान
धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के बनेकेला और झगरपुर गांवों में हाथियों ने तीन किसानों की धान की फसल नष्ट कर दी। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के धरमपुर में हाथियों के दल ने घनश्याम और कृष्ण यादव के चार खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, कोयलार गांव में हाथियों ने धनाराम, लुधुराम, रत्नाराम और कुमार राठिया की फसलें रौंद दीं। इसके बाद हाथियों का दल गेरसा गांव पहुंचा, जहां किसान बैजनाथ की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


पढ़ें:  70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्तियों तक पहुंचे हाथी
बोरो रेंज के पोरिया, बताती और किंध्रा गांवों में 14 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। दल ने नौ किसानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। प्रभावित किसानों में रामप्रसाद, राजेश्वर, बुधराम, रामलाल, रामकुमार, विनोद, मोहर, राम प्रधान और रामकुमार सान शामिल हैं। दूसरी ओर, बकरूमा रेंज के रैरूमा गांव में रात के अंधेरे में एक हाथी ग्रामीण बस्ती में घुस गया। हाथी ने गांव निवासी सुंदर साय के कच्चे मकान की दीवार तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिले में 139 हाथियों की मौजूदगी
वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले के दोनों मंडलों में इस समय 139 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में सबसे अधिक 112 हाथी मौजूद हैं। इनमें 36 नर, 47 मादा और 29 शावक शामिल हैं। वहीं, रायगढ़ मंडल के बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में 27 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इस दल में छह नर, 16 मादा और पांच शावक शामिल हैं।

ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाथियों की सटीक लोकेशन जानने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जिन गांवों के आसपास हाथियों के दल की मौजूदगी मिल रही है, वहां वन विभाग मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षा के लिहाज से अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed