{"_id":"6a57bc4b0c103bfa5e0ff053","slug":"raigarh-railway-employee-on-duty-asked-for-rs10000-stabbed-in-the-stomach-upon-refusal-treatment-is-underway-and-one-accused-has-been-arrested-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4506718-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मी से मांगे 10 हजार, नहीं देने पर पेट में चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मी से मांगे 10 हजार, नहीं देने पर पेट में चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2026 10:40 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:40 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में बीती रात ड्यूटी में तैनात एक रेलवे कर्मी से नगदी रकम की मांग करते हुए चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
चाकुबाजी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : 1
विस्तार
रायगढ़ जिले में बीती रात ड्यूटी में तैनात एक रेलवे कर्मी से नगदी रकम की मांग करते हुए चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार विजय पाठक 32 साल, नं बताया कि वह किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हुए रेलवे स्टेशन किरोड़ीमल नगर में पोर्टर के पद पर पदस्थ है। बीती रात ड्यूटी में था। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 2 में सीढ़ी के पास पंकज सिंह, कालिया के अलावा उसके अन्य रिश्तेदार ने 10 हजार रूपये की मांग की गई। विजय पाठक ने बताया कि पैसा नही देने पर वे लोग गाली गलौज पर उतर आये और फिर पंकज सिंह ने चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया, जिससे उसकी अंतडी बाहर गई।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह किसी तरह प्लेटफार्म 1 तक पहुंचा जिसके बाद पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 121(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया गया। जिसके बाद पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंकज सिंह की पहचान सुनिश्चित की। इसके पश्चात संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश एवं पतासाजी की गई, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है।