फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Electric trap set for wild boars Farmer dies after coming into contact with the trap in Raigarh

सुअर के लिए लगाया करंट: चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 08:16 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 08:16 PM IST
सार

रायगढ़ में लैलूंगा थाना क्षेत्र में जंगली सूअरों को फंसाने के लिए खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Electric trap set for wild boars Farmer dies after coming into contact with the trap in Raigarh
गैर इरादतन हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

रायगढ़ में लैलूंगा थाना क्षेत्र में जंगली सूअरों को फंसाने के लिए खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम खम्हार में हुई थी, जिसमें लालकुमार साहू (37) नामक किसान की करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


घटना का विवरण और प्रारंभिक जांच
आलोक कुमार द्वारा लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, लालकुमार साहू अपने खेत मुड़बहला में रात करीब आठ बजे जंगली सूअरों को भगाने और फटाका फोड़ने गया था। इसी दौरान, खेत में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जीआई तार के माध्यम से बिजली कनेक्शन जोड़कर बांस की फाली में तार बांधकर जंगली सूअर फंसाने का जाल बिछाया गया था। दुर्भाग्यवश, लालकुमार साहू इस जाल की चपेट में आ गए और उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद, लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस की जांच में ग्राम खम्हार निवासी जोसेफ मिंज (40) और सोनू एक्का (26) संदिग्ध पाए गए। पूछताछ के दौरान, उन्होंने घटना के समय खेत में जंगली सूअर फंसाने के लिए बिजली कनेक्शन लगाने की बात स्वीकार की। जिसके बाद, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच में पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र का खुलासा होने पर, अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैलूंगा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में, हाल ही में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्यप्रकाश एक्का (29), जशवंत मिंज (43), शशीलाल एक्का (45) और करन चौहान (27) शामिल हैं। ये सभी ग्राम खम्हार के निवासी हैं। इन चारों को भी जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार, इस दुखद घटना के संबंध में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed