फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Nine-month-old girl dies in Raigarh carbon plant explosion

रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट केस: नौ माह की मासूम ने तोड़ा दम, छह घायल अभी भी जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहे जंग

Mon, 09 Feb 2026 07:15 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 07:15 PM IST
सार

रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट विस्फोट मामले में हादसे के चार दिन बाद नौ माह की बच्ची भूमि खड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई। छह का रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज चल रहा है। इस हादसे में कुल आठ लोग झुलसे थे।

विज्ञापन
Nine-month-old girl dies in Raigarh carbon plant explosion
मंगल कार्बन प्लांट में झुलसी मासूम की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में पांच फरवरी को टायर गलाने के दौरान हुए फर्नेस विस्फोट में झुलसी नौ माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की इलाज के दौरान राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में मौत हो गई। इस हादसे में कुल आठ लोग झुलसे थे। जिनमें से सात को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया था। एक रायगढ़ में भर्ती है।

विज्ञापन


मासूम बच्ची भूमि खड़िया की मौत के बाद अब भी छह अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घायलों को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। साहेब लाल खड़िया और शिव खड़िया 80-90 प्रतिशत झुलस गए हैं, जबकि कौशल, इंदीवर और प्रिया भी गंभीर रूप से झुलसे हैं। उदाशिनी खड़िया 30-40 प्रतिशत झुलसी हैं।
विज्ञापन


इन घायलों का चल रहा इलाज
साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
शिव खड़िया (27 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
इंदीवर (19 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे

इस दुखद घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। साथ ही, सभी घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूलने, एफआईआर वापस लेने और बयान बदलने के दबाव की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी प्लांट प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed