{"_id":"69a6a8fc2808d81a7008e7f4","slug":"raigarh-a-speeding-bike-jumped-a-divider-and-hit-a-pole-killing-one-youth-and-seriously-injuring-another-the-incident-occurred-while-returning-home-from-a-picnic-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4012689-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Road Accident: पिकनिक से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Road Accident: पिकनिक से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 03 Mar 2026 03:28 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:28 PM IST
सार
रायगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाईक खंबे से टकरा जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार तुर्रीपारा का रहने वाला रितेश उरांव (19 साल) अपने एक साथी राजेश चंद्रा के साथ सोमवार सुबह बर्थडे मनाने के लिये आमापाल गया हुआ था। बताया जा रहा है बाइक सवार दोनों युवक शाम करीब चार बजे के आसपास घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों युवक जब गोवर्धनपुर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से उछलकर सड़क किनारे खंबे से जा टकराई।
विज्ञापन
इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डॉक्टर ने रितेश उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक राजेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन