फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Prisoners and undertrials in district jail are also fasting and worshiping Goddess Durga in Raigarh

Raigarh: जिला जेल में बंद कैदी और विचाराधीन बंदी भी उपवास रहकर कर रहे मां दुर्गा की उपासना, मांग रहे क्षमा

Sun, 06 Oct 2024 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Oct 2024 08:43 PM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में जहां मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद कैदी व विचाराधीन बंदी भी जेल के भीतर उपवास रहकर न केवल मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है । 

विज्ञापन
Prisoners and undertrials in district jail are also fasting and worshiping Goddess Durga in Raigarh
कैदी और विचाराधीन बंदी कर रहे मां की उपासना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में जहां मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद कैदी व विचाराधीन बंदी भी जेल के भीतर उपवास रहकर न केवल मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है बल्कि अपने किये गए अपराधों की क्षमा मांगी जा रही है।

विज्ञापन


इस संबंध में रायगढ़ जिला जेल के जेलर एसपी कुर्रे ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन 8 महिलाएं और 78 पुरूषों ने उपवास रखते हुए पूजा अर्चना की थी। नवरात्रि के दूसरे दिन 44 पुरूष, तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरूषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। ज्यादातर बंदी एकम, पंचमी और अष्टमी को उपवास रखते हैं। इसके लिये हमारी तरफ से फल, साबूदान, उबला आलू के अलावा फल्लीदाना फलाहार के रूप में व्यवस्था की जा रही है। जेलर ने यह भी बताया कि सुबह और शाम के समय यहां के बंदी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, भजन कीर्तन पश्चात प्रसाद का वितरण करते हैं।  
विज्ञापन


एक बैरक में होती है पूजा
एक बैरग में साफ-सफाई करके जोत जलाया जाता है, और इस दौरान जो उपवास रहते हैं उनके द्वारा सुबह व शाम के समय पूजा पाठ आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है। हर साल नवरात्रि के अवसर पर जेल में बंद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मां देवी की पूजा अर्चना की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किये गए अपराधों का मांगते है क्षमा
जेल में बंद कैदी धार्मिक आस्था का पालन करते हुए हर नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए अपने द्वारा किये गए अपराधों का मां दुर्गा से क्षमा मांगते हुए पश्चाताप करते हैं। साथ ही साथ घर परिवार के लिये आशीर्वाद मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed