फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police took action regarding religious conversion detained many people watch video in Raigarh

Raigarh: धर्मांतरण को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

Sun, 03 Nov 2024 04:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में धर्मातरण का एक और मामला सामने आया है। हिंदु संगठन के सदस्यों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे दर्जन से भी अधिक लोगों को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Police took action regarding religious conversion detained many people watch video in Raigarh
धर्मांतरण को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में धर्मातरण का एक और मामला सामने आया है। हिंदु संगठन के सदस्यों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे दर्जन से भी अधिक लोगों को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन



मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल क्षेत्र में अंतर्गत आने वाले मिट्ठुमुडा मोहल्ले के स्थित संतोष चैहान के मकान में आज सुबह प्रार्थना सभा की जानकारी हिंदु संगठन के पदाधिकारियों को लगी तब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर नारेबाजी करते हुए पुलिस का इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेने के साथ-साथ  कुछ सामानों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

विज्ञापन


हिंदु संगठन के नेता व एबीवीपी के पदाधिकारी अंशु टूटेजा ने बताया कि बीते कई महीनों से हमे सूचना मिल रही कि यहां प्रार्थना के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस सूचना पर उनके द्वारा लगातार रेकी की जा रही थी। इसी बीच आज सुबह जानकारी मिली कि मिट्ठुमुडा के संतोष चैहान के मकान में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनकी टीम जब यहां पहुंची तब उन्होंने सुना कि सडक तक आवाज आ रही थी और लोगों को प्रभु ऐश के ताकतों के बारे में बताया जा रहा था। इतना ही नही उनके द्वारा लोगों से यह भी कहा जा रहा था कि हिंदु देवी देवताओं में अब ताकत नही बची है आप लोग हमारे साथ जुड़िये आप सभी के दुख तकलीफ दूर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशु टूटेजा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और जब वे अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद महिलाओं ने कहा कि वे बस चार लोग है जब वे अंदर पहुंचे तो देखा कि 15 से 20 महिलाएं प्रार्थना कर रही थी। काफी तादाद में वहां से सामान बरामद किया गया है। हम चाहते हैं जो भी धर्मातरण करवाता है उसके  खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई हो।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि जांच के लिये मिट्ठमुडा पुलिस टीम पहुंची है। जांच के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जा जाएगी। कमरे के अंदर 10 से 15 लोग मौजूद थे।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed