{"_id":"67caeee759cb4696b40cf999","slug":"police-arrested-accused-who-was-looking-for-a-customer-to-sell-stolen-bike-and-sent-him-to-jail-in-raigarh-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 07 Mar 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की बाईक खपाने ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर सायकल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की बाईक खपाने ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोटर सायकल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेवरीडीह निवासी अलेख राम चैहान ने आज थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि कल सुबह वह अपनी काली-लाल रंग की मोटरसाइकिल (सीजी 13 ए.सी. 2075) लेकर मंगल बाजार बुनगा गया था। वाहन को रोड लॉक कर बाजार में खरीदारी के लिए गया, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पुसौर थाना प्रभारी द्वारा सक्रिय किये गये मुखबिर से सूचना मिली कि चिखली बाजार के पास एक युवक राम सिदार 28 साल निवासी चिराईपानी संदिग्ध मोटरसाइकिल का ग्राहक तलाश रहा है। तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी राम सिदार को पकड़ा, जिसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि उसने मंगल बाजार बुनगा से बाइक चोरी कर उसे बेचने की योजना बनाई थी। पुसौर पुलिस ने आरोपी के निशानदेही में मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन