फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested 12 bookies in Raigarh

Raigarh: 12 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी समेत लाखों का सामान जब्त, ऑनलाइन होता था सारा खेल

Sun, 31 Mar 2024 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 31 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

पुलिस ने शनिवार की रात आईपीएल में सट्टा खिलाते तीन आरोपी सहित कुल 12 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हजारों की नगदी, मोबाईल फोन, लैपटाप समेत 1 लाख से भी अधिक की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
Police arrested 12 bookies in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने शनिवार की रात आईपीएल में सट्टा खिलाते तीन आरोपी सहित कुल 12 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हजारों की नगदी, मोबाईल फोन, लैपटाप समेत 1 लाख से भी अधिक की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा लिखने वाले सक्रिय हो जाते हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी राजपत्रित पर्यवेक्षण अधिकारी एवं थाना, चैकी प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर इस समाजिक अपराध पर अंकुश लगाने प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी परिपेक्ष में पिछले दो दिनों से जिले में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

 

 

बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्तियों को आईपीएल क्रिकेट मैच पर बॉल टू बॉल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया है जिनसे सट्टे पर लगा 20 हजार नगद, 07 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप जब्त किया गया है। वहीं खरसिया पुलिस ने कल 03 व्यक्तियों को तथा चक्रधरनगर पुलिस ने 02 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है। शनिवार 29 मार्च को कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 04 आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस प्रकार पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने 12 आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है जिनसे नगद 40,910 रूपये, 12 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप जब्त किया है, आरोपियों से बरामद जुआ रकम और मोबाइल, लैपटॉप का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 1,61,910 आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed