{"_id":"646eea0be3af728e040ab747","slug":"pickup-van-driver-attacked-and-killed-an-unknown-person-in-raigarh-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे का लेन-देन जान पर भारी: पहले जैक रॉड से हमला, फिर सिर कलम कर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी; दबोचा हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे का लेन-देन जान पर भारी: पहले जैक रॉड से हमला, फिर सिर कलम कर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी; दबोचा हत्यारा
Thu, 25 May 2023 10:26 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 10:26 AM IST
सार
रायगढ़ में एक अज्ञात शख्स पर पिकअप वैन चालक ने हमला कर हत्या कर दी। आरोपी का नाम उमा शंकर साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारे को भागने से पहले ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम गगोरी के उमा शंकर साहू ने किसी अज्ञात पुरुष के सिर से धड़ को काटकर हत्या कर अपने पिकअप वाहन (छोटा हाथी) में बांस-बल्ली से ढंक कर अपने घर के सामने रोड पर रखा था। भागने की फिराक में होने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम गगोरी पहुंच कर घेराबंदी कर आरोपी उमाशंकर साहू को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन पर हुआ विवाद, आरोपी ने मांगा था लिफ्ट का किराया
सूचक सरपंच गोवर्धन प्रसाद साहू की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन और आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात शव का पंचनामा किया गया। पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू से पूछताछ की। जिसने अपने मेमोरेंडम में बताया कि 22 मई की रात्रि रायगढ़ स्थित अपने घर से अपने वाहन सीजी 13 एटी 5724 में गगोरी अपने घर के लिए निकला था। रायगढ़ बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति सारंगढ़ तक जाने के लिए आरोपी की गाड़ी में लिफ्ट मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी ने कबूला गुनाह
इस दौरान कुछ दूर बाद किराए के पैसे को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मृतक ने कहा कि लिफ्ट के पैसे क्यों दूंगा। आरोपी ने विवाद के दौरान गाड़ी में रखे जैक रॉड से हमला कर दिया। पहले मृतक बेहोश हो गया। इसके बाद सुबह 4 बजे गगोरी आकर टंगिया, हंसिया और परसूल से गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन, जैक रॉड, टंगिया, हंसिया और परसूल को जब्त कर लिया है। अपराध कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन