फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Murder of motherin law and son in law The discovery of the bodies of both caused a stir in the village

सास और दामाद की हत्या: शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, एक महिला अस्पताल में भर्ती, तालाब में अधेड़ का मिला शव

Fri, 03 Oct 2025 02:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 02:11 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में सास और दामाद की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं  तालाब में एक अधेड़ की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Murder of motherin law and son in law The discovery of the bodies of both caused a stir in the village
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में  सास और दामाद की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम फारेसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहंचकर मृतकों के शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र से 12 किलोमीटर दूर स्थित रायकेरा गांव में सुकमेत सिदार 80 साल, और उसके दामाद लक्ष्मण सिदार 60 साल की आज सुबह उनके ही मकान में लाश मिली है। वहीं एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। बीती रात गला दबाकर दोनों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिदार घर जमाई बनकर रायकेरा में कई साल से रहते आ रहा था और उसके दो लड़की और एक लड़का है, तीनों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुकमेत सिदार की जमीन कुछ दिनों पहले ही एनटीपीसी प्लांट में गई थी जिसका मुआवजा उसे मिला हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुआवजे की रकम को लेकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया होगा।  आज सुबह हत्या की खबर मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी, एसडीओपी के अलावा फारेसिंक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या के इस मामले पुलिस परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में मिला अधेड़ का शव 
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुकव्रार की सुबह तालाब में एक अधेड़ ग्रामीण की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूमकेला में आज सुबह एक ग्रामीण गंगाराम सारथी 52 साल की उपरमुड़ा पुलिया के पास स्थित तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नहाने समय गहरे पानी में चले जाने के कारण गंगराम सारथी की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed