Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   MP Gomti Sai and chhattisgarh bjp leader OP Chaudhary targeted on Love Jihad case in Raigarh

Love Jihad: सांसद गोमती साय और ओपी बोले- रायगढ़ में 'द केरला स्टोरी', युवती को फंसाकर मरने पर किया मजबूर

Fri, 02 Jun 2023 03:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

ओपी चौधरी ने कहा कि, भूपेश सरकार की  तुष्टिकरण की नीति की वजह से प्रदेश में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरला स्टोरी में दिखाया गया भयानक सच भी आज इस मामले में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री इस जिले के तीन दिवसीय प्रवास में है। 

विज्ञापन
MP Gomti Sai and chhattisgarh bjp leader OP Chaudhary targeted on Love Jihad case in Raigarh
सांसद गोमती साय और भाजपा नेता ओपी चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मौत के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। सांसद गोमती साय और प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने इसे लव जिहाद बताया है। कहा कि, रायगढ़ में भी 'द केरला स्टोरी' में दिखाया गया सच चरितार्थ हुआ है। रायगढ़ की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी कार्रवाई में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। दोनों नेता शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान युवती के पिता, भाई और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Love Jihad: कुंवारा बताकर लिव-इन में रहा दानिश, गर्भपात की खिलाता रहा दवाई; मौत से पहले लड़की ने बनाया वीडियो
विज्ञापन


भूपेश सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप
पंचायती धर्मशाला में भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि, दानिश खान ने युवती का गर्भपात कराया। इसके पहले युवती से हुई बच्ची भी गायब है। पीड़ित परिवार भी पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट है। ओपी चौधरी ने कहा कि, भूपेश सरकार की  तुष्टिकरण की नीति की वजह से प्रदेश में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरला स्टोरी में दिखाया गया भयानक सच भी आज इस मामले में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री इस जिले के तीन दिवसीय प्रवास में है। इस घटना को लेकर उनके मुलाकात करने का जिक्र भी उन्होंने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक सौहार्द और सद्भाव का माहौल बिगड़ रहा
भाजपा नेताओं ने कहा प्रदेश का सामाजिक सौहार्द और सद्भाव का माहौल बिगड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने इस मामले में न्यायिक जांच कमेटी, एसआईटी के गठन की मांग की। साथ ही प्रभावित परिवार को एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति के अलावा अभियुक्त पर लव जिहाद का मामला, सहित हत्या, भ्रूण हत्या, बच्ची के अपहरण समेत प्रताड़ना का मामला दर्ज कर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed