फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Miscreants vandalized temple idols in Raigarh

Raigarh: रायगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शरारती तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी, लोगों में आक्रोश

Fri, 31 Oct 2025 10:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Oct 2025 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान श्रीराम मंदिर के मूर्तियों को तोड़कर नाली में फेंक दिया है।

विज्ञापन
Miscreants vandalized temple idols in Raigarh
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान श्रीराम मंदिर के मूर्तियों को तोड़कर नाली में फेंक दिया है। मोहल्लेवाशियों और हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के निवासियों ने घरघोड़ा थाना पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया है कि नेगीपारा में स्थित श्रीराम मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को शरारती तत्वों ने तोड़कर नाली में फेंक दिया है, जिससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


शिकायत लेकर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियों को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करते हुए नाली में फेंक दिया गया है। घरघोड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 सहित हिन्दू संगठन के लोगों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि आने वाले दिनों में फिर से ऐसी घटना न हो। शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोगों को घरघोड़ा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed