{"_id":"685a6b3d57717c958907ecca","slug":"minor-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-suicide-suspected-to-be-due-to-love-affair-in-raigarh-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रंसग के चलते आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रंसग के चलते आत्महत्या की आशंका
Tue, 24 Jun 2025 02:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने कल शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कल वे कल मृतका के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे इस बीच घर में दोनों ही बहने थी इस बीच छात्रा ने यह कदम आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा की फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रेस प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था परिजनों को इस बात की जानकारी लगने पर उन्होंने अपनी बेटी को उस लड़के से बात करने मना किया गया था। संभवतः इसी वजह से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन