फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Man arrested for misdeed deaf and dumb girl in Raigarh

रायगढ़: पड़ोसी ने मूकबधिर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 03 Sep 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Sep 2024 10:49 PM IST
सार

पीड़िता के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Man arrested for misdeed deaf and dumb girl in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना का आक्रोश थम नहीं पाया था कि अब एक बार फिर से मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र में 01 सितंबर की शाम 29 साल की एक मूकबधिर युवती अपने भाई के घर में थी। इस दौरान उसका भाई और भाभी किराने का सामान लेने बाजार गए थे। इस बीच सुनसान घर देख उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक संतोष विश्वकर्मा उसके घर में घुसा और फिर जबरदस्ती युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन

भैया-भाभी गए थे बाजार
पीड़िता के भैया और भाभी जब घर लौट कर आए इस दौरान युवती रो रही थी, जब उससे रोने का कारण पूछा गया तो उसने इशारे में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्हें पड़ोस में लेकर गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार था। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई।

पकड़ा गया आरोपी
मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड ने पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा-64 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, इस बीच आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed