फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Loan agent cheated a farmer extorted lakhs of rupees victim appealed to police in Raigarh

Raigarh: किसान के साथ लोन एजेंट ने की धोखाधड़ी, लाखों रुपये ऐंठे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 27 Dec 2024 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किसान के साथ एक्सीस बैंक से के.सी.सी. लोन एजेंट के द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर छल कपट करके लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Loan agent cheated a farmer extorted lakhs of rupees victim appealed to police in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किसान के साथ एक्सीस बैंक से के.सी.सी. लोन एजेंट के द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर छल कपट करके लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर पुरे मामले कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोडोपाली निवासी पुरुषोत्तम राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह खेती किसानी का काम करता है। कृषि कार्य को और अधिक उन्नत एवं उपजाऊ बनाने के लिये केसीसी योजना के तहत एक्सिस बैंक शाखा-भेण्डा सिटी घरघोडा से 4 लाख 40 हजार स्वीकृत हुआ। पीड़ित ने बताया की ऋण स्वीकृत होने के उपरांत उक्त रकम को उसने अपने खाता क्रमांक 92401 एवं 92403 में जमा किया। उक्त कार्य को रवि महत एजेंट के द्वारा किया गया।  
विज्ञापन


लोन वापस करने रवि को बोला
पीड़ित ने बताया की केसीसी के तहत कम लोन मिलने के कारण वह लोन को वापस करने रवि महंत को बोला। तब रवि महंत उससे समस्त दस्तावेज पासबुक, एटीएम, चेक बुक सभी जमा करने का निर्देश किया, जिसके आधार पर वह उक्त समस्त दस्तावेज रवि महंत को पास जमा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों ने मिलकर ले लिया रकम 
एजेंट रवि महंत ने केसीसी लोन की रकम को बैंक में वापस नही करके उसके द्वारा एटीएम के माध्यम से रवि महंत स्वयं आहरण 15 नवम्बर को घरघोडा एटीएम से लगातार पाँच बार दस-दस हजार रूपये कुल 50 हजार खाता क्रमांक 92401 से प्राप्त किया तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से उसी खाता से 15 नवम्बर को ही 3 लाख रूपये रघुवीर राठिया के खाता में तथा 06 दिसम्बर को नेट बैंकिग के द्वारा उसी खाते से 10 हजार रघुवीर राठिया के खाता में रवि महंत द्वारा विधि विरूद्ध रूप से अंतरण किया। 

4 लाख 10 हजार हडप लिये
पीड़ित ने बताया की उसके खाता क्रमांक 92403... से 50 हजार रवि महंत आहरण कर उसके एक अन्य खाता में उसी दिन  92401.... में जमा किया। और उक्त रकम को भी आहरण किया। पीड़ित ने बताया की उसके साथ छल कपट कर रकम को हड़पने के नियत से विश्वासघात करते हुए 4 लाख 10हजार को उसे धोखा में रखकर बैंक सबंधी समस्त दस्तावेजों को प्राप्त कर उसका उपयोग कर रकम को प्राप्त किया हैं। 


रकम वापस दिलाने की मांग
बहरहाल पीड़ित किसान ने घरघोड़ा थाने में शिकायत करते हुए उसके साथ छल कपट करके लिये गए रकम को वापस दिलाने की मांग की गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 316 (5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed