{"_id":"6a3fb200f31a440af10945a0","slug":"in-raigarh-elephants-were-pelted-with-stones-firecrackers-were-burst-and-they-were-chased-over-long-distances-how-then-can-the-human-elephant-conflict-be-resolved-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4440641-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: हाथियों पर पत्थरों से हमला, फटाखे फोड़कर दौड़ाया, ऐसे में कैसे थमे हाथी मानव द्वंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: हाथियों पर पत्थरों से हमला, फटाखे फोड़कर दौड़ाया, ऐसे में कैसे थमे हाथी मानव द्वंद
Sat, 27 Jun 2026 05:43 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:43 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह जंगल से निकलकर दो व्यस्क हाथी गांव के करीब पहुंच गया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने न केवल दोनों हाथियों को चारो तरफ से घेर लिया बल्कि कोई पत्थर मारकर तो किसी ने फटाखे फोड़कर उन्हें परेशान किया।
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह जंगल से निकलकर दो व्यस्क हाथी गांव के करीब पहुंच गया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने न केवल दोनों हाथियों को चारो तरफ से घेर लिया बल्कि कोई पत्थर मारकर तो किसी ने फटाखे फोड़कर उन्हें परेशान किया। साथ ही काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के गांव छर्राटांगर के डोकरबुड़ा गॉव में शनिवार की सुबह तकरीबन 5 बजे के आसपास दो व्यस्क हाथी पहुंच गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आलम यह था कि लोगों ने दोनो हाथियों को चारो तरफ से घेर लिया है। जिसके चलते दोनों व्यस्क हाथी एक छोटे से जगह में काफी देर तक मौजूद रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हाथियों को परेशान करने में कोई कसर नही छोडा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा दोनों हाथियों पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे तो कोई हाथियों के उपर फटाखे जलाकर फेंकते नजर आ रहे हैं। इतने में भी लोगों का मन नही भरा तो काफी संख्या में एकजुट होकर गांव के लोग हाथियों को हो हल्ला करते हुए काफी देर तक भगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले में हाथी और मानव के बीच एक लंबे अर्से से द्वंद जारी है। जिसमें कभी हाथी तो कभी इंसान की मौत होती रही है। आज सुबह से वायरल वीडियो को देखते हुए असानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगातार कटते जंगल के कारण हाथी जब रिहायशी इलाके तक आ पहुंचते है तब उनके साथ किस तरह व्यवहार किया जाता है। इन्हीं हरकतों के कारण रायगढ़ में हाथी और मानव द्वंद थमने का नाम नही ले रहा है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम अब वायरल वीडियो को देखते हुए हाथियों पर पत्थर मारने और फटाखे फेंकने वाले लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
हाथी के हमले से ग्रामीण घायल
धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज के अंतर्गत आने वाले अलोला बीट क्षेत्र में कल राजेन्द्र सर्पराज 35 साल अपने साथी सुखराम डोगीदरहा के साथ कापू से किलकिला की तरफ जा रहा था। इस दौरान सड़क किनारे खड़े हाथियों से उनका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि हाथियों को देखकर बाईक सवार मोटर सायकल का एक्सीलेटर दबाने लगे। तभी आक्रोशित हाथी ने बाईक सवारों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान सुखराम डोगीदरहा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन हाथी ने दौड़ा कर राजेन्द्र सर्पराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस दौरान मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस से कापू सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वहीं वन विभाग की टीम घायल के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।