{"_id":"67f60316b385401906046113","slug":"high-speed-trailer-hits-bike-rider-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर
Wed, 09 Apr 2025 10:48 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:48 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स की मौत हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, फिलमोन एक्का ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल दोपहर 3 बजे महेश एक्का 36 साल निवासी भेडीमुडा (अ) तेंदुपारा किसी काम के सिलसिले में मोटर सायकल क्रमांक CG-13-K-5002 TVS में सवार होकर अपनी पत्नी के और बेटे के साथ गया हुआ था।
विज्ञापन
जहां से वापसी के दौरान जब वे चौरंगा पतरापारा के बीच मेन रोड पर पहुंचे। तो पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG-10-BW-9555 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन बाइक सवार पति पत्नी को जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन
इस घटना में बाइक सावर पति-पत्नी के अलावा उनके बेटे को गंभीर चोट लगने के अलावा उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों लैलूंगा सिविल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महेश एक्का की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है।
बहरहाल, सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।