{"_id":"68283b8784af3cf5c1055445","slug":"high-speed-tractor-lost-control-and-overturned-an-innocent-died-in-the-incident-parents-injured-in-raigarh-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, घटना में एक मासूम की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, घटना में एक मासूम की मौत, माता-पिता घायल
Sat, 17 May 2025 01:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 17 May 2025 01:02 PM IST
सार
रायगढ़ में शनिवार की सुबह तेज रफ़्तार ट्रेक्टर अनियत्रित होकर पलटने की घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं उसके माता पिता घायल हो गए हैं, उक्त मामला तमनाऱ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ में शनिवार की सुबह तेज रफ़्तार ट्रेक्टर अनियत्रित होकर पलटने की घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं उसके माता पिता घायल हो गए हैं, उक्त मामला तमनाऱ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसडोल निवासी बसंत धनवार 26 साल अपने पत्नी आहिल्या धनवार 24 साल और अपने दो साल के बच्चे तरुण धनवार के साथ मिट्टी कटिंग काम के लिए निकले थे। इस दौरान सुबह 8 बजे जब वे कसडोल घटोरिया मंदिर के समीप पुल के पास पहुंचे थे की ट्रेक्टर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वे चलती ट्रेक्टर से कूद गए।
विज्ञापन
इस घटना में अधिक चोट लगने की वजह से मासूम बच्चे तरुण धनवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके माता- पिता घायल हो गए हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन