{"_id":"6aedc6010e0758a7fc03d457","slug":"high-speed-collision-involving-a-motorcycle-young-man-returning-to-his-village-after-dhanteras-shopping-dies-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4912213-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: तेज रफ्तार और बाईक में जोरदार भिंड़त, धनतेरस की खरीददारी करके गांव लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: तेज रफ्तार और बाईक में जोरदार भिंड़त, धनतेरस की खरीददारी करके गांव लौट रहे युवक की मौत
Fri, 06 Nov 2026 07:49 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:49 PM IST
सार
जिले में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग छोटा हाथी और बाईक की आमने-सामने जोरदार बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग छोटा हाथी और बाईक की आमने-सामने जोरदार बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेतला हाईस्कूल के सामने आज दोपहर तकरीबन ढाई बजे के आसपास तेज रफ्तार छोटा हाथी क्रमांक सीजी 13 एएक्स 7514 और बाईक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि छोटा हाथी चंद्रपुर की तरफ से आ रहा था और बाईक सवार रायगढ़ से धनतेरस की खरीददारी कर अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में रामेश्वर मैत्री 35 साल, निवासी बड़े भंडार के सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे तत्काल उपचार के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
बहरहाल सड़क हादसे की जानकारी के बाद पुसौर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।