फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Harassment on pretext of marriage accused arrested from Bengal more than 100 kg of marijuana recovered in Rai

Raigarh: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, वहीं सौ किलो से अधिक गांजा बरामद

Thu, 09 Jan 2025 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर अजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर अजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

रायगढ़ में शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने चार अलग-अलग कार से सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है।  

विज्ञापन
Harassment on pretext of marriage accused arrested from Bengal more than 100 kg of marijuana recovered in Rai
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में शादी का प्रस्ताव देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के बाद फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी आयतुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। मामला 26 दिसंबर को सामने आया था, जब एक स्थानीय महिला ने थाना घरघोड़ा में आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 में आयतुल इस्लाम, जो घरघोड़ा में किराये पर रहकर बर्तन फेरी का काम करता था, महिला की उसकी जान-पहचान हुई। 1 जनवरी 2019 को आयतुल ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला के घर पर रहने लगा। 
विज्ञापन


व्यवसाय का हवाला देकर लिये पैसे 
पीडिता ने बतया कि आरोपी ने उससे व्यवसाय और निजी जरूरतों का हवाला देकर 6.5 लाख रुपये भी लिए। 12 सितंबर 2024 को आरोपी ने जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर घर से पैसे और कागजात लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। जब शादी के लिए बात की गई तो उसने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया 
महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने आरोपी की लोकेशन का पता लगवाया, जिससे वह मुर्शिदाबाद (प.बं.) में होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रायगढ़ लाई है।  

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी भी पकड़ाया
इसी तरह के एक अन्य मामले में घरघोड़ा थाने में कल पीड़िता अपने परिजनो के साथ पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि  चंदु राठिया, जो अक्सर अपनी बुआ के यहां आता था, से उसकी जान-पहचान हुई। 18 मार्च 2024 को आरोपी उसे गांव के मेले में घुमाने ले गया। रात को घर लौटने पर जब घर में कोई नहीं था, तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और शादी से मुकर गया। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिये घरघोड़ा पुलिस आरोपी चंद्रभूषण राठिया उर्फ चंदु राठिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम ढुडुंगजोर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर, के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और थाना लाकर पूछताछ की। आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Harassment on pretext of marriage accused arrested from Bengal more than 100 kg of marijuana recovered in Rai
गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला
सौ किलो से अधिक गांजा बरामद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग कार से सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सर्किट हाउस के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नंबर एचआईजी 44 में भारी मात्रा में गांजा होनें की सूचना   सिटी कोतवाली पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आज एक टीम बनाकर उक्त मकान में छापामार कार्रवाई की जहां चार अलग-अलग कारों से सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

किराये के मकान में कारोबार
बताया जा रहा है कि आरोपियों के द्वारा लंबे समय से सर्किट हाउस के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड के एचआईजी मकान में  गांजा तस्करी को कारोबार चलाते आ रहे थे और टेªवल एजेंसी के कारोबार की आड में रायगढ़ जिले के अलावा अन्य जगह गांजा की सप्लाई की जाती थी। आज हुई कार्रवाई के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।   

ट्रैवल एजेंसी के नाम पर गांजा का कारोबार
बताया जा रहा है कि गांजा तस्करों के द्वारा बाबू टेªवल एजेंसी के नाम से चल रही टेªवल एजेंसी का संचालक महेन्द्र सिंह अपने  साथियों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिसा से गांजा तस्करी करते हुए अपने कारोबार को चलाते आ रहा था। आरोपियों ने घर के बाहर चार गाडियों के अलावा घर के अंदर गांजा रखा हुआ था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।  

क्या कहते हैं प्रभारी थाना प्रभारी 
इस संबंध में सिटी कोतवाली के प्रभारी थाना प्रभारी ऐनु देवांगन  ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिस पर मादक पदार्थ गांजा पर कार्रवाई की जा रही है। सूचना पर महेन्द्र सिंह की गाड़ी को सर्किट हाउस के पास रोककर जांच की गई और उसके मकान की तलाश ली गई। गाड़ी में 13 पैकेट गांजा मिला और यह भी सूचना मिली थी जहां वह किराये में रहता है वहां भी कुछ गाड़ियों में गांजा भरा हुआ है जिसे खपाने के लिये कही ले जाने की तैयारी की जा रही है। चार गाड़ियों में कुल सौ किलो से उपर का गांजा मिला है पुलिस के द्वारा अभी इस पूरे मामले की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed