फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Government shop operator committed fraud worth lakhs food department filed a report against the operator afte

Raigarh: शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने जांच के बाद संचालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Sun, 06 Oct 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत संचालक के खिलाफ खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन
Government shop operator committed fraud worth lakhs food department filed a report against the operator afte
संचालक के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत संचालक के खिलाफ खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है। राशन दुकान संचालक के द्वारा गांव के ग्रामीणों को राशन नही देने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैनापारा शासकीय उचित मूल्य दुकान भैनापारा के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता और खाद्यान्न चावल 264.60 क्विंटल शक्कर 7.35 क्विंटल नमक 4.44 क्विंटल चना 17.63 क्विंटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन 1 नग जिसकी कुल राशि 11 लाख 81 हजार 398 रूपये एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान गीधा में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और चावल 342.56 क्विंटल शक्कर 9.47 क्विंटल नमक 15.68 क्विंटल चना 16.81 क्विंटल जिसकी राशि 14 लाख 88 हजार 189 रुपए होती है। 

विज्ञापन


शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रता जगदीश प्रसाद रौतिया ने भैनापारा के अलावा गीधा को 26 लाख 69 हजार 587 रूपये की गड़बड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव ने बताया कि खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैनापारा के ग्रामीणों ने पिछले साल दिसंबर माह में जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ राशन नही देने की शिकायत की थी जिसके बाद जगदीश प्रसाद को गीधा राशन दुकान में अटैच कर दिया गया था। यहां भी उसके द्वारा राशन नहीं बांटने की शिकायत फरवरी माह में गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था। जिस पर शिकायत के बाद जांच उपरांत राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने के बाद खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed