फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Girl dies due to lightning she had gone to take out the dried clothes woman sitting outside the house also die

Raigarh: आकाशीय गाज से बालिका की मौत, सुखाए गए कपड़े उतारने गई थी,घर के बाहर बैठी महिला की भी हुई मौत

Sun, 18 Aug 2024 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर तार में सुखाए गए कपड़ो को उतारने पहुंची एक लड़की की आकाशीय गाज गिरने से मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Girl dies due to lightning she had gone to take out the dried clothes woman sitting outside the house also die
आकाशीय गाज से बालिका की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर तार में सुखाए गए कपड़ो को उतारने पहुंची एक लड़की की आकाशीय गाज गिरने से मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुर्गापुर में रविवार की दोपहर मनीषा मंडल पिता निमाई मंडल 15 साल अपने घर में ही थी। 

विज्ञापन


इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बालिका तार में सुखाये हुए कपड़ों को लेने ही पहुंची ही थी कि आकासीय गाज गिरने से बालिका इसकी चपेट में आकर मूर्छित होकर जमीन में गिर गई। बालिका को अचेत अवस्था में देखते हुए परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही बालिका का मृत घोषित कर दिया। अचानक घटी इस घटना के बाद बालिका की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बहरहाल आकासीय गाज की चपेट में बालिका की मौत हो जाने के बाद धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


घर के बाहर बैठी महिला की भी हुई मौत 
रायगढ़ में रविवार की शाम गाज गिरने की घटना एक और महिला की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की शाम घर के बाहर बैठी एक महिला बुधनी मिंज 50 साल की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed