फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Fraud in name of getting work of building construction of Health and Wellness Center HWC in Raigarh

Raigarh: हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एचडब्ल्यूसी की बिल्डिंग निर्माण का काम दिलाने के नाम पर ठगी, जांच जारी

Mon, 31 Mar 2025 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

रायगढ़ में एक एनजीओ संचालक ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एचडब्ल्यूसी की बिल्डिंग निर्माण का काम दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Fraud in name of getting work of building construction of Health and Wellness Center HWC in Raigarh
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ में एक एनजीओ संचालक ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एचडब्ल्यूसी की बिल्डिंग निर्माण का काम दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कौआताल निवासी राजकिशोर साहू 36 साल ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह और उसका एक मित्र हेमसागर श्रीवास दोनों का रंजीत चैहान से परिचय हुआ था। इस दौरान रंजीत चैहान ने उन्हें बताया कि वह एनजीओ संचालक है और सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एचडब्ल्यूसी की बिल्डिंग निर्माण का प्रोजेक्ट मिलना बताया गया। जिसके बाद कई बार असीम कृपा फाऊंडेशन कार्यालय हिमाल्या हाईट्स सब स्टेशन के सामने बोईरदादर लेकर गया। जहां रंजीत कुमार चैहान को इसके संबंध में विस्तृत से बताया। 
विज्ञापन


जमा कराया छह लाख रूपये 
राजकिशोर साहू ने बताया कि रंजीत चैहान ने उन्हें हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बिल्डिंग निर्माण का कार्य फाईल दिखाया और इस कार्य हेतु इच्छित होने पर सुरक्षा निधि राशि 6 लाख जमा करने को कहा गया। जिसके बाद 20 जून 2024 को 3 लाख रूपये तथा 21 जून 2024 को 2 लाख रूपये फोन पे के द्वारा दिया गया एवं 12 जुलाई 2024 को 1 लाख यपये फोन के द्वारा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच हुआ था अनुबंध 
राजकिशोर साहू ने बताया कि 6 लाख रूपये लेनदेन के संबंध में उसके और रंजीत के बीच अनुबंध भी किया गया था। जिसमें रंजीत ने सहमति देते हुए अनुबंध में यह उल्लेख किया था कि यदि काम नही होता है तो मूल राशि के साथ ब्याज सहित समस्त राशि वापस करेगा। सुरक्षा निधि देने के पश्चात् रंजीत कुमार चैहान ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की बिल्डिंग निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि के रूप में 1 करोड़ 12 लाख रूपये एवं 62 लाख के अलावा 17 लाख का चेक अलग-अलग दिनांक को दिया।  
बार-बार चेक होता रहा वापस 
राजकिशोर साहू ने बताया कि उसके द्वारा बैंक में चेक जमा करने पर हस्ताक्षर का मिलान नही होना तथा उक्त चेक बैंक से वापस हो गया। कई बार चेक वापस होनें से कार्य न करने की इच्छा से रंजीत से सुरक्षा निधि मांगने पर 03 अगस्त 2024 से 05 अगस्त के बीच 1 लाख रूपये वापस किया एवं भवन निर्माण का काम देने का आश्वासन देते हुए जमा रकम का 05 अगस्त 2024 को दोनों के मध्य इकरारनामा निष्पादित किया। 

4 लाख 25 हजार लौटाया
इकरारनामा में रंजीत कुमार चैहान के द्वारा 12 अगस्त 2024 को अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 36980.....से आरटीजीएस के माध्यम से 60 लाख रूपये अग्रिम राशि स्थानांतरण करूंगा आरटीजीएस नहीं होने पर 6 लाख रूपये वापस कर दूंगा बोला गया। इसके बावजूद अपना रकम एवं भवन निर्माण हेतु राशि नही मिलने के बाद बार-बार मांग करने पर 23 सितंबर 2024 को 1 लाख रूपये, 05 अक्टूबर को 1 लाख रूपये एवं 15 अक्टूबर को 1 लाख रूपये तथा 11 नवंबर को 25 हजार रूपये कुल 4 लाख 25 हजार फोन पे के माध्यम से वापस किया गया। 


पीड़ित की शिकायत के बाद हुआ एफआईआर
शेष रकम 1 लाख 75 हजार वापस नही किया गया। रंजीत कुमार से बार-बार पैसा मांगने पर वह टालमटोल कर लगातार गुमराह किया जाता रहा है। जिसके बाद पीड़ित ने चक्रधर नगर थाने में रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने रंजीत चैहान के खिलाफ धारा 118(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed