फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Festival of reunion for 25 families police performed the duty of a brother with full devotion in Raigarh

रायगढ़: 25 परिवारों के लिये पुनर्मिलन का पर्व, पुलिस ने पूरी निष्ठा से निभाया भाई का फर्ज

Thu, 07 Aug 2025 09:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 09:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माने जाने वाला रक्षाबंधन पर्व इस बार 25 परिवारों के लिये एक त्यौहार नही बल्कि पुनर्मिलन का पर्व बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Festival of reunion for 25 families police performed the duty of a brother with full devotion in Raigarh
25 परिवारों के लिये पुनर्मिलन का पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माने जाने वाला रक्षाबंधन पर्व इस बार 25 परिवारों के लिये एक त्यौहार नही बल्कि पुनर्मिलन का पर्व बनने जा रहा है। 24 बालिकाएं और एक बालक किसी कारणवश परिजनों से बिछड़ गए थे उन्हें रायगढ़ पुलिस ने भाई का फर्ज पूरी निष्ठा से निभाया है।   

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई माह में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस ने 25 गुमशुदा नाबालिगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया। ये सभी गुमशुदा बच्चे रायगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों से बरामद किये गए हैं।  बच्चों की वापसी से रक्षाबंधन पर्व इस बार इन परिवारों के लिए विशेष बनने जा रहा है।  
विज्ञापन


इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाईयों की सूनी कलाई पर राखी बांधने का अवसर मिलेगा और 24 बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांध सकेंगी, वहीं वह बालक भी अपनी बहन से राखी बंधवा सकेगा।विदित रहे कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जूटमिल ने सबसे ज्यादा 6 बच्चों को खोजा, जबकि कोतरारोड़ थाना ने 4, पूंजीपथरा व कापू थाना ने 3-3, चक्रधरनगर थाना ने 2 और कोतवाली, पुसौर, तमनार, घरघोड़ा, भूपदेवपुर, खरसिया चैकी व रैरूमाखुर्द चैकी ने 1-1 बच्चे की सफल दस्तयाबी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed