{"_id":"67fe69f25ead6eb3670220f3","slug":"father-son-duped-rs-3-5-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-ntpc-police-sent-one-accused-to-jail-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पिता-पुत्र ने NTPC में नौकरी लगाने के नाम पर की 3.5 लाख की ठगी, एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पिता-पुत्र ने NTPC में नौकरी लगाने के नाम पर की 3.5 लाख की ठगी, एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Tue, 15 Apr 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:02 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में पिता -पुत्र ने मिलकर एक शख्श का ntpc लारा में नौकरी लगाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में पिता -पुत्र ने मिलकर एक शख्श का ntpc लारा में नौकरी लगाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झलमला निवासी कर्मवीर सिंह ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की ग्राम महलोई थाना पुसौर निवासी सुदामा प्रधान और उसके पिता ने एनटीपीसी लारा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2.75 लाख ऑनलाइन (फोन पे के माध्यम से) और 75 हजार नकद वसूले हैं।
विज्ञापन
आरोपी पिता गिरफ्तार बेटा अब भी फरार
शिकायत पर की गई जांच में जूटमिल पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए, जिसमें सुदामा प्रधान और उसके पिता भरत प्रधान द्वारा संगठित रूप से कुल 3.5 लाख की ठगी की पुष्टि हुई। जांच पूरी होने पर कल थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 420, 120-बी भादंवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपी भरत प्रधान को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसका बेटा सुदामा फरार है।
विज्ञापन
ठगी की रकम जमीन और मकान में किया खर्च
पुलिस पूछताछ में भरत प्रधान ने कबूल किया कि दो साल पहले उसने अपने बेटे सुदामा के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक पीड़ित कर्मवीर सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर राशि वसूली थी, जिसे उन्होंने जमीन और मकान में खर्च कर दिया। आरोपी भरत प्रधान, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. उदेराम प्रधान, निवासी महलोई थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी बेटे की तलाश जारी
फरार आरोपी सुदामा प्रधान की तलाश में जूटमिल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।