{"_id":"68237bd59b79768817060c83","slug":"elephant-calf-found-dead-in-gharghoda-range-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: घरघोड़ा रेंज में मरा मिला हाथी का बच्चा, वन विभाग की टीम ने बाहर निकालकर दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: घरघोड़ा रेंज में मरा मिला हाथी का बच्चा, वन विभाग की टीम ने बाहर निकालकर दफनाया
Tue, 13 May 2025 10:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 May 2025 10:38 PM IST
सार
घरघोड़ा रेंजर चंद्रकुमार राठिया ने बताया कि मृत हाथी शावक की उम्र तकरीबन 3 माह के आसपास है। कटंगडीह-छर्राटांगर क्षेत्र के जंगल में अभी हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
हाथी का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की दोपहर नदी में मरा हुआ हाथी का बच्चा मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बच्चे का शव बाहर निकालकर दफनाने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। उक्त मामला घरघोड़ा रेंज का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 206 हाथी अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं। जिसके तहत घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1271 में भी 43 हाथी की विचरण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात हाथियों का यह दल कुरकुट नदी में नहाने पहुंचा था, इस दौरान यह नन्हा शावक पानी से बाहर नही आ सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आज दोपहर गांव के ग्रामीणों ने नदी में हाथी का बच्चा मरा हुआ देखकर वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद वन विभाग की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकालकर दफनाया गया। घरघोड़ा रेंजर चंद्रकुमार राठिया ने बताया कि मृत हाथी शावक की उम्र तकरीबन 3 माह के आसपास है। कटंगडीह-छर्राटांगर क्षेत्र के जंगल में अभी हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन