{"_id":"6a57290daf41349c7c072d44","slug":"discovery-of-an-elderly-couples-partially-burnt-bodies-in-raigarh-sparks-a-sensation-villagers-suspect-murder-hinting-at-a-possible-land-dispute-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4503474-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा या साजिश!: छत्तीसगढ़ में जली अवस्था में मिले दंपती के शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका; होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा या साजिश!: छत्तीसगढ़ में जली अवस्था में मिले दंपती के शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका; होगा खुलासा
Wed, 15 Jul 2026 12:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:54 PM IST
सार
रायगढ़ में एक बुजुर्ग दंपती के जले हुए शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोन्धा गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती की जली हुई लाश मिली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपती के जले हुए शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोन्धा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मूलतः घरघोड़ा क्षेत्र के औरामुड़ा गांव के निवासी मंगलू राम राठिया अपनी पत्नी पुनई बाई राठिया के साथ खेती के काम से क्रोन्धा गांव आए थे। बीती देर रात रहस्यमय तरीके से उनके मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। गांव के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका
गांव के ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने पहले दंपती की हत्या की होगी। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उनके घर को आग के हवाले कर दिया होगा। यह वारदात बीती रात को अंजाम दी गई होगी।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।