{"_id":"68b9a851bd32da3c5d0c3b25","slug":"deputy-manager-died-after-being-hit-by-truck-while-working-inside-plant-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: JSW प्लांट के अंदर काम करते समय ट्रक की चपेट में आने से डिप्टी मैनेजर की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: JSW प्लांट के अंदर काम करते समय ट्रक की चपेट में आने से डिप्टी मैनेजर की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल
Thu, 04 Sep 2025 08:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:25 PM IST
सार
सुबह 7 बजे के करीब प्लांट के अंदर ठेका कंपनी के तहत चलने वाले एक ट्रक की चपेट में आकर डिप्टी मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन जिंदल अस्पताल लाया गया, इस दौरान प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जेएसडब्ल्यू प्लांट के अंदर काम करते समय ट्रक की चपेट में आने से वहां डिप्टी मैनेजर के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
तारापुर निवासी रविन्द्र डनसेना, 45 साल बीते 8 साल से अधिक समय से नहरपाली में स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करते आ रहा था। गुरुवार को वह सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे वाली शिफ्ट में काम करने प्लांट पर गया था। इस दौरान सुबह 7 बजे के आसपास प्लांट के अंदर ठेका कंपनी के तहत चलने वाले एक ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन जिंदल अस्पताल लाया गया, इस दौरान प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में तारापुर निवासी रविन्द्र डनसेना की मौत हो जाने के बाद परिजन एवं गांव के अन्य ग्रामीण परिजनों को उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन पहले 15 लाख देने की बात कह रहा था, इस मामले की जानकारी खरसिया विधायक को लगते ही वे स्वयं जिंदल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को जेएसडब्लयू कंपनी में नौकरी के अलावा उनकी तीन साल की बच्ची की पढ़ाई का खर्चा देने की बात कही है। जिस पर कंपनी प्रबंधन ने सहमति जताई है।
विज्ञापन