{"_id":"6471a5896a28ed0ece055933","slug":"cousin-sister-killed-eight-year-old-innocent-in-raigarh-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरनी कहने पर भाई की हत्या: चचेरी बहन ने आठ साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, स्निफर डॉग ने देखते ही दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरनी कहने पर भाई की हत्या: चचेरी बहन ने आठ साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, स्निफर डॉग ने देखते ही दबोचा
Sat, 27 May 2023 12:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 May 2023 12:09 PM IST
सार
चिराईपानी निवासी प्रतीक चौहान कक्षा छठी में पढ़ता था, उसके अचानक गुम होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मासूम की लाश सरकारी स्कूल परिसर में मिली थी। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ से लगे ग्राम चिराईपानी के स्कूल परिसर में मिले 8 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मासूम की हत्या उसकी चचेरी बहन ने एक मामूली बात पर उपजे विवाद के कारण की थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चिराईपानी निवासी प्रतीक चौहान कक्षा छठी में पढ़ता था, उसके अचानक गुम होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मासूम की लाश सरकारी स्कूल परिसर में मिली थी। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा था। जिसके कारण पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की स्निफर डॉग रूबि घटना स्थल के बाद मृतक के चचेरी बहन उमा के पास पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
चचेरी बहन को कोतरा रोड पुलिस ने पकडकर पुछताछ की और सख्ती बरती तो पूरे मामले से पर्दा उठा। उसने बताया कि चचेरा भाई प्रितम उसे चोरनी कहकर चिढ़ाता था। हत्या से पहले भी वह चोरनी कहकर चिढ़ा रहा था, जिससे वह आक्रोशित हुई और लोहे के रॉड से वार कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को स्कूल परिसर में ले जाकर छोड़ आई। उक्त मामले से पर्दा उठने के बाद कोतरा रोड पुलिस ने मृतक के चचेरी बहन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन