फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Collector issued notice to eight officers and 48 employees who did not reach Collectorate on time in Raigarh

Raigarh: कलेक्ट्रेट में समय पर नहीं पहुंचने वाले आठ अधिकारियों और 48 कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Wed, 15 Jan 2025 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय पर नही पहुंचने वाले 08 अधिकारी के अलावा 48 कर्मचारियों को रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Collector issued notice to eight officers and 48 employees who did not reach Collectorate on time in Raigarh
आठ अधिकारियों और 48 कर्मचारियों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय पर नही पहुंचने वाले 08 अधिकारी के अलावा 48 कर्मचारियों को रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में पहुंचने के संबंध में हिदायत दी हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर समय पर लोग कार्यालय पहुंच रहे या नहीं इसकी आज औचक जांच की गई इस दौरान समय पर कार्यालय नही पहुंचने पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह 10 बजे रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल प्रतिदिन होने वाले राष्ट्रगान में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर द्वय शशिकांत कुर्रे और समीर बड़ा के संयुक्त दल को जिला कार्यालय के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी की जांच की गई। इस दौरान 8 विभाग प्रमुख और 48 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद इन सभी को कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल ने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिया गया। तय समय पर कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचने वालों का एक दिन सीएल अवकाश के रूप में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे देर से पहुंचने पर कार्यवाही सख्त होगी।
विज्ञापन


रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित समय से कार्यालयों का संचालन शुरू हो जाए। सभी समय पर अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित हों। इससे अपना काम लेकर ऑफिस आने वाले लोगों के समस्या समाधान के लिए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कलेक्ट्रेट के साथ जिला मुख्यालय के अन्य सभी कार्यालयों में भी सबकी समय पर उपस्थिति हो। खासकर मैदानी इलाके और एसडीएम व तहसील कार्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालयों में कार्यालयीन स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिले कलेक्ट्रेट में अनुपस्थित
कार्यालयों की जांच में जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी सुश्री राबिया खान, उपायुक्त सहकारिता सी एस जायसवाल, उप संचालक खनिज राजेश मालवे, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही, प्रभारी सहायक आयुक्त ट्राइबल सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलको और अधीक्षक भू अभिलेख शिव कुमार पटेल कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त आदिवासी विकास विभाग के 12, उपायुक्त सहकारिता विभाग के 9, श्रम विभाग के 6, भू अभिलेख शाखा के 5, खनिज शाखा के 5, आबकारी विभाग के 4, खाद्य शाखा के 2, डीएमफ शाखा के 2 तथा अंत्यव्यवसायी, जनसंपर्क और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के 1-1 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed