{"_id":"65bcdfb0445e661a93081d51","slug":"cm-sai-unveiled-the-statue-of-martyr-colonel-viplav-tripathi-2024-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम साय ने किया शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण, बोले- उनके बलिदान को भूलेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम साय ने किया शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण, बोले- उनके बलिदान को भूलेंगे नहीं
Fri, 02 Feb 2024 05:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायगढ़ पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यहां पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया। साय ने बताया कि अंतिम सांस तक विप्लव त्रिपाठी ने आतंकवासियों से लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन हुआ है। इस दौरान उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कि उनकी शहादत को रायगढवासी एवं पूरे देशवासी याद रखेंगे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि किस तरह शहीद विप्लव त्रिपाठी अपनी पत्नी और बच्चे सहित आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए और अंतिम सांस तक विप्लव त्रिपाठी ने आतंकवासियों से लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
अपने उद्बोधन के दौरान विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग के अलावा उनके नाम से अलांकरण पुरस्कार देने की बात पर कहा कि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी।
विज्ञापन
इससे पहले शहीद विप्लव त्रिपाठी के मामा ने मंच से शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिये राशि के अलावा उनके नाम से छत्तीसगढ़ में अलंकरण पुरस्कार घोषित करने की मांग की थी। लेकिन दोनों ही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केवल इतना कहा कि सरकार इस संबंध में निर्णय लेगी।
विज्ञापन
कर्नल विप्लव त्रिपाठी नवंबर 2021 में अपनी ड्यूटी के दौरान मणिपुर में एंबुश का शिकार हो गए थे और इस घटना में उनकी पत्नी और उनका बेटा भी शहीद हो गए थे। शुक्रवार दो फरवरी को शहीद विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चैधरी, प्रबल प्रताप जूदेव, भाजपा नेता विजय अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय के अलावा अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में वीर शहीद विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा के अनावरण करने के बाद रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चैधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर रायगढ़वासी को गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। उन्होंने देश-दुनिया के सामने देश प्रेम की नजीर रखी।
ओपी चैधरी ने कहा कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद वीर विप्लव त्रिपाठी के जिला ग्रंथालय का नाम शहीद विप्लव त्रिपाठी ग्रंथालय करने की मांग मुख्यमंत्री से की। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। अग्निविर भर्ती के प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी और रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में अग्निवीर भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।