फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CM Bhupesh Baghel inaugurates and bhumi poojan development works worth 465 crore to Raigarh

रायगढ़ को 465 करोड़ की सौगात: CM ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण; रामायण मेले में होंगे शामिल

Thu, 01 Jun 2023 03:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

सीएम बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने परिसर में ही स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कुछ देर में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel inaugurates and bhumi poojan development works worth 465 crore to Raigarh
रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायगढ़ में 465 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें स्कूल भवन, हॉस्टल, सड़कें, सस्ती दवाएं और अन्य कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने परिसर में ही स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कुछ देर में शामिल होंगे। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री बघेल ने धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड में 58 लाख रुपये से अधिक लागत के दो हमर लैब का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में सस्ती दवा दुकान धन्वंतरी मेडिकल का भी शुभारंभ किया। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन और उन्हें तैयारी के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरघोड़ा स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जिला ग्रन्थालय को हाईटेक और छात्रों के लिए बढ़ाई गई सुविधाओं का भी लोकार्पण सीएम ने किया। 
विज्ञापन


इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन
इसी तरह अन्य लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास के तहत निर्माण विभागों के 186 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 62 कार्य शामिल हैं। 

  • नगर पालिक निगम अंतर्गत 14 करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत के सड़क सुधार कार्य
  • वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 38 करोड़ 24 लाख 70 हजार रुपये
  • 107 करोड़ 68 लाख 20 हजार रूपये की लागत से 27 समूह नलजल, सोलर आधारित नलजल कार्य शामिल है। 
  • 95 लाख 95 हजार रुपये की लागत से जिला परिवहन कार्यालय का भूमिपूजन कार्य 
  • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 4 करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये की लागत के 12 कार्य
  • 4 करोड़ 68 लाख 70 हजार रुपये की लागत से 3 जगहों पर 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 
  • 108 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 5 पुल सहित अन्य कार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed