{"_id":"685fd18559c82734660749d4","slug":"cisf-jawan-wife-dies-under-suspicious-circumstances-police-investigating-the-case-in-raigarh-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: सीआईएसएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: सीआईएसएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 28 Jun 2025 04:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Jun 2025 04:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित उर्दना पुलिस लाईन में सीआईएसएफ जवान की पत्नी की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित उर्दना पुलिस लाईन में सीआईएसएफ जवान की पत्नी की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक उर्दना पुलिस लाइन में रहने वाले नरेश कुमार उरांव सीआईएसएफ में सेवारत है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग मुंबई एयरपोर्ट में है।
विज्ञापन
नरेश की पत्नी उर्मिला उरांव 45 साल उर्दना पुलिस लाईन के प्रथम तल में स्थित अपने मकान में परिजनों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद उर्मिला अपने कमरे में ही थी। आज सुबह काफी देर तक उसके बाहर नही आने के बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उर्मिला जमीन में औंधे मुंह पड़ी हुई थी। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गिरकर मौत होनें की आशंका
मृतका के परिजनों ने बताया कि वॉशरूम जाने के दौरान पैर फिसलकर गिरने के दौरान अधिक चोट लगने की वजह से उर्मिला की मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन