फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Chhattisgarh Election Result OP Chaudhary biggest victory with 64443 votes Asharam won by just 16 votes

Chhattisgarh Election Result : सबसे ज्यादा 67919 वोटों से जीते बृजमोहन,आशाराम मात्र 16 वोटों से विजयी

Sun, 03 Dec 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Dec 2023 09:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है।  इस जीत के साथ बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Result OP Chaudhary biggest victory with 64443 votes Asharam won by just 16 votes
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, रायपुर दक्षिण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया है।  इस जीत के साथ बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले। 

विज्ञापन

 

 

राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पास बृजमोहन अग्रवाल के कद का कोई नेता नहीं है।  बृजमोहन अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। वहीं रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी ने 64,443 मतों से जीत हासिल की है। ओपी चौधरी 90 सदस्यीय विधानसभा में दूसरे नेता हैं, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। राज्य में इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में बीजेपी के विजय शर्मा को सबसे अधिक 1,44,257 वोट मिले हैं।  

विज्ञापन

 

विजय शर्मा ने कवर्धा सीट पर  मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है।  वहीं कांकेर सीट पर बीजेपी के आशाराम नेताम ने कांग्रेस उम्मीदवार शंकर ध्रुवा के खिलाफ सबसे कम 16 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। पहली बार विधायक चुने गए नेताम को कुल 67,980 वोट मिले जबकि ध्रुवा को 67,964 वोट मिले। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री सिंह देव भी अंबिकापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 94 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। सिंहदेव को 90,686 वोट मिले जबकि अग्रवाल को 90,780 वोट मिले। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीती हैं. वहीं, कांग्रेस को 35 सीटें मिली है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed