फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   case registered against fraud of rs one lakh in name of job in raigarh

रोजगार ऑफिस की आड़ में ठगी: रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये ऐंठा, मामला दर्जकर जांच शुरू

Sun, 12 Oct 2025 09:35 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 12 Oct 2025 09:35 AM IST
सार

रायगढ़ में  पोस्ट ऑफिस की नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से एक लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दावा किया था कि वह लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलवाता है और बड़े अधिकारियों से उसकी जान-पहचान है। 
 

विज्ञापन
case registered against fraud of rs one lakh in name of job in raigarh
नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार किरोडीमल नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कैलाश यादव इतवारी बाजार में 'जीवनधन रोजगार ऑफिस' खोल रखा है। जब उसने वहां संपर्क किया तो उसे बताया गया कि पोस्ट ऑफिस में एमटीएम के पद पर नौकरी लग जाएगी और इसके एवज में दो लाख रुपये लगेंगे। पीड़ित युवक ने बताया कि कैलाश यादव ने कहा था कि उसने आसपास के क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को नौकरी लगवा दी है। उन्होंने दावा किया कि वह लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलवाता है और बड़े अधिकारियों से उसकी जान-पहचान है। साथ ही उसने कहा कि वह कैंपस सेलेक्शन भी कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि पोस्ट ऑफिस की नौकरी दिलवाने के नाम पर कैलाश यादव ने उससे अकंसुची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और रोजगार पंजीयन की छायाप्रति मांगते हुए दो लाख रुपये की मांग की थी। इस दौरान 25 जुलाई को स्टाम्प पर नोटरी के साथ उसने कैलाश यादव को एक लाख रुपये नगद उसके इतवारी बाजार स्थित जीवनधन रोजगार शाखा में दिए।

विज्ञापन

पीड़ित ने आगे बताया कि कैलाश यादव ने उसे सात दिनों के अंदर पोस्ट ऑफिस का जॉइनिंग लेटर आने की बात कही थी, लेकिन दो माह का लंबा समय बीत जाने के बावजूद कोई जॉइनिंग लेटर नहीं आया। पैसे वापस मांगने पर भी वह बार-बार नौकरी लग जाने की बहाना बताता है। पीड़ित ने यह भी बताया कि कैलाश यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे लिए गए एक लाख रुपये के अलावा अन्य लोगों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। इस शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कैलाश यादव के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed