{"_id":"67b9e403c84d0f48eb0f644b","slug":"case-of-a-girl-committing-suicide-police-arrested-accused-and-sent-him-to-jail-before-he-could-escape-to-biha-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: युवती के आत्महत्या करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को बिहार फरार होने से पहले गिरफ्तार करके भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: युवती के आत्महत्या करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को बिहार फरार होने से पहले गिरफ्तार करके भेजा जेल
Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार फरार होनें से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार फरार होनें से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को कहरापारा क्षेत्र में एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। जहां पुलिस की एक टीम पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका युवती के परिजनों के अलावा सहेलियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और पिछले चार वर्षों से प्रदीप नामक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
परिजनों के बताया कि 20 फरवरी को युवती अपने कार्यस्थल से लौटने के बाद रात में भोजन कर सो गई थी, लेकिन सुबह 4 बजे देखा गया कि उसने निर्माणाधीन मकान की गैलरी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ दिनों पूर्व युवती और प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने युवती की स्कूटी अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन
मां और बहन के सामने किया अपमानित
घटना के दिन गांधीगंज में आरोपी ने युवती की मां और बहन के सामने उसे अपमानित किया और कहा कि मेरे साथ रहना है तो रह, नहीं तो मत रह, और स्कूटी लौटाकर वहां से चला गया। इसके बाद से ही युवती मानसिक रूप से परेशान थी और प्रदीप की प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार पिता मोतीलाल राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी दरौंदा, जिला सिवान (बिहार), हाल मुकाम फटहामुड़ा से बिहार फरार होनें से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।