{"_id":"67d65c11ccba94f002016ed6","slug":"body-of-a-young-man-was-found-near-a-pond-in-raigad-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में लाश से हड़कंप: तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान: ग्रामीणों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में लाश से हड़कंप: तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान: ग्रामीणों से पूछताछ
Sun, 16 Mar 2025 10:35 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:35 AM IST
सार
रायगढ़ में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक की लाश तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फागुलाल राठिया के सिर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन