{"_id":"6851042dbdee4205300acc8f","slug":"bike-rider-returning-home-died-on-spot-after-being-hit-by-vehicle-raigarh-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में फिर दर्दनाक हादसा: कैंपर वाहन के चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में फिर दर्दनाक हादसा: कैंपर वाहन के चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Jun 2025 11:33 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:33 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार को कैम्पर वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में बीती शाम प्लांट में काम करके घर लौट रहे बाइक सवार को एक कैम्पर वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, भेंडरा गांव निवासी बच्चन सिंह राठिया ने थाने में सूचना लिखवाते हुए बताया कि उसका भतीजा किशोर राठिया जो की पुंजीपथरा स्थित सिंघल प्लांट में वेल्डर का काम करता था। कल सुबह सात बजे किशोर रोजाना की भांति काम से प्लांट गया हुआ था।
विज्ञापन
घर वापसी के दौरान जब वह शाम करीब 6:15 बजे अमलीडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे कैम्पर वाहन क्रमांक CG 13-X- 8373 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार किशोर को जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में किशोर के चेहरा, सिर, शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार होने की फिराक में था। जिसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
बहरहाल, परिजनों की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस इस मामले के आरोपी कैम्पर वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।